धनतेरस का महत्त्व

धनतेरस का नाम सुनते ही हिंदू परिवार के मन में खरीदारी करने की प्रबल भावना जागृत हो जाती है।धनतेरस के साथ ही दीपावली त्यौहार शुरू हो जाता है।यह त्यौहार हमारी प्रसन्नता तथा सुख को पोषित करता है।आज की आधुनिक समाज में धर्म के साथ साथ धन का महत्त्व बहुत बढ़ गया है।अगर आप दान, परोपकार और उपकार करना चाहते हैं तो धन के बिना यह  संभव नहीं है। आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति हेतु प्रत्येक हिंदू परिवार धनतेरस के अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से धातु की एक नई वस्तु अपने घर लाता है और लक्ष्मी माता का बंदना करता है।चाहे अमीर हो या गरीब, सभी अपने हैसियत के मुताबिक समान खरीदते हैं।।सभी अपने हिसाब से खुशियाँ प्राप्त करते हैं।धनतेरस के अवसर पर प्रतीक स्वरूप कुछ खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।धनतेरस में धन का वितरण का धार्मिक महत्त्व है।

धनतेरस की शुरुआत
कैसे हुई?

धनतेरस की शुरुआत भारतीय शास्त्रों के मुताबिक, धनतेरस के दिन ही भगवान धनवंतरी समुद्र मंथन के बाद प्रकट हुए थे।भगवान धनवंतरी के जन्म के उपलक्ष्य में ही धनतेरस का त्योहार दिवाली के पहले मनाया जाता है और धनतेरस से ही दिवाली की शुरुआत मानी जाती है।

धनतेरस का त्योहार कब मनाया जाता है?

भारतीय शास्त्रों उसके अनुसार, धनतेरस का त्योहार हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है।इसी दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर तथा धनवंतरी की पूजा का विधान है।इसके साथ ही साथ धनतेरस के दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा भी की जाती है।धनतेरस के अवसर पर लोग सोने, चांदी, बर्तन, झाड़ू खरीदना शुभ मानते हैं और ऐसा माना जाता है कि उस दिन वस्तुओं की खरीदारी करने से धन की बहुत वृद्धि होती है।

धनतेरस की पूजा विधि:-

धनतेरस के दिन संध्या के समय उत्तर दिशा में माँ लक्ष्मी, धन्वंतरि भगवान और कुबेर भगवान की स्थापना करनी चाहिए।इस दिन घी का दीपक जलाकर चंदन का तिलक लगाकर कुबेर भगवान का जाप करना चाहिए। धन्वंतरि भगवान को पीले रंग से बनी मिठाई का भोग करवाना चाहिए।उक्त वर्णित देवताओं की पूजा करने के बाद माता महालक्ष्मी तथा गणेश भगवान का पूजन अवश्य करनी चाहिए।अंत में माता लक्ष्मी की आरती करनी चाहिए। 

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना क्यों शुभ माना जाता है?

उत्तर- धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर से दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

धनतेरस के दिन श्रीयंत्र खरीदना क्यों शुभ माना जाता है?

उत्तर – धनतेरस के दिन रसराज, पारद, श्रीयन्त्र खरीदने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।साथ ही साथ धनतेरस के दिन दक्षिणावर्ती शंख, कमल गट्टे की माला, धार्मिक साहित्य खरीदना शुभ माना जाता है। रुद्राक्ष की माला खरीदना भी बहुत शुभ माना गया है।