छठ पूजा 2022: किस दिन शुरू होगी छठ पूजा, हिन्दी में पुरी जानकारी , कहां और कैसे मनाया जाता है ? 2022 में छठ पूजा कब से कब तक है?

Chhath Puja 2022: On which day will Chhath Puja start, complete information in Hindi, where and how it is celebrated? When is Chhath Puja in 2022?

छठ पूजा : एक महापर्व , कब, कहां और कैसे मनाया जाता है? (Chhath Puja: A great festival, when, where and how is it celebrated?)

छठ पूजा बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश का महापर्व  है। छठ पूजा बिहार, झारखंड तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाने वाला एक ऐसा महापर्व है जिस की लोकप्रियता पूरे भारतवर्ष तथा विश्व में फैली हुई है। वैसे तो यह मुख्य रूप से 3 राज्यों के लोगों का महापर्व है लेकिन पूरे विश्व भर में जहां भी बिहारी, झारखंडी तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग निवास करते हैं वहां यहां पर बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। छठ पूजा में सूर्य नारायण देव की पूजा की जाती है इसलिए इस पूजा को सूर्य षष्टि भी कहा जाता है।

 छठ पूजा का उद्देश्य (Purpose of Chhath Puja) –

छठ पूजा करने का मुख्य उद्देश्य संतान प्राप्ति और उनके सुखी संपन्न जीवन की अभिलाषा की पूर्ति हेतु किया जाता है ।छठ पूजा कार्तिक महीने  में दिवाली के 6 दिन बाद शुरू होती है।

छठ पूजा 2022 में: (CHHATH PUJA 2022 DATE IN OCTOBER ):-

वर्ष 2022 में छठ पूजा की शुरुआत दिनांक 28 अक्टूबर 2022 को नहाए खाए के साथ शुरू हो रही है।

 नहाए खाए ( छठ पूजा का पहला दिन):

नहाए खाए के साथ ही छठ महापर्व का अनुष्ठान होता है । इस पहले दिन में छठवर्ती अपने अपने घरों में स्नान करने के उपरांत पूरी शुद्धता के साथ, सात्विक मन से अरवा चावल का भात, अगस्त का फूल बना बजका ,कद्दू की सब्जी, चना का दाल ,आंवला की चटनी जैसे विभिन्न प्रकार के व्यंजन को तैयार करते हैं । उसके उपरांत सूर्य भगवान का आराधना की जाती है और छठवर्ती प्रसाद ग्रहण करते हैं।

 

 खरना (छठ पूजा का दूसरा दिन):

 छठ पूजा का दूसरा दिन खरना अथवा लोहंडा कहलाता है। इस दिन घर के सदस्य मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी का जलावन के रूप में प्रयोग करते हैं। प्रसाद के रूप में गुड़ की खीर बनाई जाती है। गुड़ को शुद्ध माना जाता है, क्योंकि इसको बनाते समय रासायनिक तत्वों का प्रयोग नहीं किया जाता है। चीनी का प्रयोग प्रसाद बनाते समय नहीं करने की सलाह दी जाती है ,क्योंकि चीनी को साफ करने के लिए विभिन्न प्रकार के रासायनिक तत्वों का इस्तेमाल होता है। नमक का उपयोग नहीं करने की सलाह दी जाती है वैसे सेंधा नमक का उपयोग बहुत लोग प्रसाद बनाने में करते हैं।

उसके उपरांत मिट्टी के पास कपटी में खीर -पूरी आदि निकालते हैं, जिसे अगरासन कहा जाता है ।दीपक जलाते हैं , फूल चढ़ाते हैं, पूजा किया जाता है। पूजा होने के उपरांत छठव्रतीप्रसाद ग्रहण करते हैं। उसके पश्चात घर के बाकी सदस्य भी प्रसाद ग्रहण करते हैं।

 खरना पूजा के बाद 36 घंटों का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। यह समय बहुत ही कठिन होता है। मगर इसी कठिनता के  कारण छठ पूजा की महिमा बरकरार रहती है। उपवास के दिन घर में ठेकुआ लडुआ तथा विभिन्न प्रकार का प्रसाद तैयार किया जाता है दूसरे दिन की पूजा संपन्न हो जाने के बाद ऐसी मान्यता है कि छठी माता का आगमन घर के प्रांगण में हो जाता है।

छठ पूजा का तीसरा दिन अस्तमान सूर्य को अर्घ्य देना:

पूजा का तीसरा दिन घर में ठेकुआ, लडुआ तथा विभिन्न प्रकार का प्रसाद तैयार किया जाता है

घाटो ,तालाबों की, सड़कों की अच्छी तरह से साफ सफाई की जाती है । शाम के समय छठ व्रती ,अपने परिवार के साथ तालाबों नदियों के घाटों पर पूजा का सारा सामान लेकर पहुंचते हैं । पूजा के जगह तैयार किया जाता है

इस दिन महिलाएं एवं पुरुष जो व्रत रखते हैं , डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य देते हैं ।

छठ पूजा का चौथा दिन उदय मान सूर्य को अर्घ्य देना:

छठ पूजा का चौथा दिन मे  उदित  होते हुए सूर्य देवता को अर्ध्य दिया जाता है और कम से कम 5 बार सुप के साथ  महिलाएं एवं पुरुष परिक्रमा करते हैं।

 इसके उपरांत पूजा की समाप्ति हो जाती है और सभी प्रसाद ग्रहण करते हैं ।

छठ पूजा का तिथि वार विवरण : (Date wise details of Chhath Puja)

28 अक्टूबर 2022 –  शुक्रवार – नहाए खाए-  तृतीया

29 अक्टूबर 2022 – शनिवार – लोखंडा और खरना-  चतुर्थी

30 अक्टूबर 2022 – रविवार-  छठ पूजा – शाम का सूरज अध्यॆ- षस्ठी

31 अक्टूबर 2022- सोमवार -छठ पूजा उदय मान सूरज को अर्घ्य देना -सतमी

छठ पूजा के दौरान उपयोग में आने वाली वस्तुओं की जरूरत ( Items needed during Chhath Puja):

टोकरी (बास की)

सूप(पीतल की )  

साड़ी

कुर्ता पायजामा

साबुत नारियल पानी वाला

सुथनी

शकरकंद:

पांच प्रकार के फल :

शहद

पीतल का लोटा :

पीतल का ग्लास

चावल

पत्ते वाला गन्ना:

अदरक का छोटा पौधा

लाल सिंदूर

हल्दी

माचिस

साबुत सुपारी

धूप

दीपक

कपूर

सिक्का

कुमकुम :

खजूर

देसी घी

पान का पत्ता :

चंदन

बड़ा नींबू :

कपास :

गंगाजल

सफेद फूल:

अगरबत्ती:

लाल कपड़ा :

पंचामृत

भगवान गणेश की छोटी मूर्ति

व्रत कथा पुस्तक।

छठ पूजा के दौरान गाए जाने वाले प्रसिद्ध गीतों की सूची :

छठ पूजा के दौरान सावधानियां( Precautions during Chhath Puja) :-

 छठ पूजा के दौरान वर्ती के अलावा सभी परिवारिक सदस्यों को बिना नमक, प्याज ,लहसुन से बना भोजन करना चाहिए। प्रसाद बनाने से पहले अच्छी तरह नहा धोकर साफ सुथरे वस्त्र पहन लेना चाहिए। हर एक प्रकार की शुद्धता सुनिश्चित करनी चाहिए ।

छठ पूजा से जुड़े हुए प्रश्न एवं उत्तर (Questions and Answers related to Chhath Puja ) :-

प्रश्न संख्या 1)  छठ पूजा कब होती है ?

उत्तर – छठ पूजा कार्तिक महीने के हिंदू चंद्र में दिवाली के 6 दिन बाद शुरू होती है । 2022 में छठ पूजा 28 अक्टूबर को नहाए खाए के साथ शुरू होगी और 31 अक्टूबर को समाप्त होगी।

प्रश्न संख्या 2) छठ पूजा भारतवर्ष के किस हिस्से का प्रमुख त्यौहार है?

 उत्तर–  छठ पूजा मुख्य रूप से बिहार, झारखंड तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है।

 प्रश्न संख्या 3 – छठ पूजा की पूरी प्रक्रिया कितने दिन चलती है?

 उत्तर – छठ पूजा की पूरी प्रक्रिया 4 दिन चलती है।

 प्रश्न संख्या 4 – छठ पूजा में कितने घंटे तक निर्जला व्रत रखना पड़ता है ?

उत्तर – छठ पूजा में 36 घंटे तक भूखा प्यासा रहना पड़ता है।

प्रश्न संख्या 5–  छठ पूजा कौन-कौन कर सकते हैं?

उत्तर – छठ पूजा मुख्य रूप से महिलाएं करती हैं लेकिन इस पूजा को पुरुष भी कर सकते है।

प्रश्न संख्या 6 – पूजा के दौरान किस प्रकार का खाना खाना चाहिए?

 उत्तर – छठ पूजा के दौरान बिल्कुल सात्विक भोजन करना चाहिए ।छठ पूजा के दौरान वार्तिओं के अलावा सभी परिवारिक सदस्यों को बिना प्याज लहसुन से बना भोजन करना चाहिए ।

प्रश्न संख्या 7 – छठ पूजा  कहां-कहां कर सकते है?

ऊतर– छठ पूजा में छठी माता की पूजा नदी ,तालाब तथा घर के छत पर भी कर सकते हैं।

 प्रश्न संख्या 8 – छठ पूजा में किस देवता की आराधना की जाती है ?

ऊतर– छठ पूजा में सूर्य देवता की आराधना की जाती है।

 प्रश्न 9 – छठ पूजा वर्ष में कितनी बार मनाया जाता है ?

उत्तर – छठ पूजा वर्ष में दो बार किया जाता है।

 पहला–  चैत्र शुक्ल षष्ठी को

 दूसरा–  कार्तिक शुक्ल षष्ठी को

प्रश्न संख्या 10–  छठ पूजा कितने दिनों तक चलता है?

 उत्तर – छठ पूजा 4 दिनों तक चलता है ।

प्रश्न संख्या 11 – छठ पूजा का अन्य नाम क्या है?  उत्तर – छठ पूजा का अन्य नाम है – सूर्य षष्ठी पूजा डाला छठ पूजा ,छठ पूजा ।

प्रश्न संख्या 12– छठ पूजा क्यों किया जाता है ?

ऊतर– छठ पूजा संतान प्राप्ति तथा उनके सुखमय  जीवन के लिए किया जाता है।